Chamba: गांव में पानी की किल्लत, फिटर नशे में धुत्त

Date:

--Advertisement--

चम्बा: राजपुरा पंचायत के बंगड़ौथा गांव में एक तरफ पानी की भारी किल्लत है, वहीं दूसरी ओर विभाग का एक कर्मचारी नशे में धुत्त पाया गया। गांव निवासी राज कुमार पुत्र लच्छो राम ने फिटर का वीडियो बनाकर चम्बा स्थित विभाग के कार्यालय में अधिशासी अभियंता को दिखाया और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके घर में एक समारोह है, लेकिन पानी की एक बूंद तक उपलब्ध नहीं है। पशुओं को भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

गांव में पानी की सप्लाई नौण पनिहार ब्रेटा योजना के तहत होती है, जो सिढ़कुंड पंचायत के नीचे स्थित एक प्राकृतिक स्रोत से ली जाती है। परंतु अभी तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं हुई है, और हर तीसरे दिन ही पानी आता है। इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है कि पुरानी पाइपों की मरम्मत की जाए या नई पाइपें डाली जाएं, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस योजना पर 2 बेलदार कार्यरत हैं, जोकि फिटर का काम करते हैं, लेकिन वे भी अपनी जिम्मेदारी से चूक रहे हैं।

कई बार समझाने के बावजूद फिटर न तो फोन उठाता है और न ही अपने कार्य को ठीक से करता है। इस मामले की शिकायत मौखिक और लिखित रूप से पंचायत हरिपुर में जनमंच के दौरान भी की गई थी, परन्तु विभाग ने कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया। अब स्थानीय लोग इस मामले की जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि ड्यूटी के दौरान शराब पीने और कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली है। इस पर जांच के आदेश दिए गए हैं, और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: DAV में वैदिक प्रचार सप्ताह का आयोजन, विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा और आर्य समाज के योगदान की दी जानकारी

डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू में वैदिक प्रचार सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन से शुरू हुए कार्यक्रम में डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा और संस्कारों की जानकारी दी, जबकि शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्य ने आर्य समाज के योगदान पर प्रकाश डाला।

अक्षय ऊर्जा दिवस पर DAV में विज्ञान क्विज का रोमांच, श्रद्धानंद सदन ने जीता पहला स्थान

डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू में अक्षय ऊर्जा दिवस पर अंतर-सदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्रद्धानंद सदन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हंसराज और लेखराम सदन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

Kangra: शाहपुर बाजार में PNB के नए ATM का शुभारंभ, सिविल अस्पताल-ECHS के बीच भी लगेगा ATM; बैंक शाखा बाजार में लाने की उठी...

शाहपुर बाजार में PNB के नए ATM का शुभारंभ हुआ। GM राजेश कुमार ने सिविल अस्पताल शाहपुर और ECH के बीच एक और ATM लगाने की जानकारी दी। वहीं, व्यापार मंडल और दुकानदारों ने PNB शाखा को बाजार के आसपास शिफ्ट करने की मांग उठाई।

शाहपुर की 20 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, समारोह में मिला सम्मान; 2 को स्वर्ण, 5 को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य खंड शाहपुर की 20 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें दो पंचायतों को स्वर्ण, पांच को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।