Paonta Sahib ने Una को हराकर महिला हॉकी स्टेट चैम्पियन का खिताब जीता

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब: श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब की महिला हॉकी टीम ने राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिग्री कॉलेज ऊना को फाइनल में 7-0 से हराकर स्टेट चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ, जिसमें मुख्यातिथि नरेंद्रपाल सिंह सहोता और विशिष्ट अतिथि श्रद्धा शुक्ला रहीं।

पहला सेमीफाइनल पांवटा साहिब और हमीरपुर के बीच खेला गया, जिसमें पांवटा साहिब ने 3-0 से जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में ऊना ने बिलासपुर को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में पांवटा साहिब ने ऊना को 7-0 से हराया। पांवटा साहिब की निहारिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, हमीरपुर की किरण छिंटा को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और पांवटा साहिब की महिमा को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का खिताब मिला।

मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर प्राचार्य विभव कुमार शुक्ला, मधुकर डोगरी, प्रो. दीपा चौहान, जयचंद शर्मा, शीतल शर्मा, ध्यान सिंह तोमर, नंदनी कंवर, अशरफ अली, जाफर अली और सुशील तोमर उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।

Kangra: लांझणी के लोगों को बड़ी सौगात, सुबह-शाम जल्द शुरू होगी बस सेवा; केवल सिंह पठानिया ने सड़क, फुटब्रिज और पेयजल को लेकर दिए...

शाहपुर के लांझणी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द सुबह और शाम बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने पंचायत घर, क्षतिग्रस्त फुटब्रिज और पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

Kangra: पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बड़ा हादसा टला, अचानक सड़क पर पलटी निजी बस; 60 वर्षीय महिला घायल, स्कूली बच्चे जाम में फंसे

पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बैजनाथ से आ रही निजी बस अचानक पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हुए, जिनमें 60 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और स्कूली बच्चे भी फंस गए।