बेटी की बेरहमी से हत्या के बाद टूटा परिवार, 4 दिन बाद भी गूंज रहा एक ही सवाल – आखिर क्यों मारी गई सिया?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कॉलेज जा रही छात्रा सिया की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है, जबकि पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। घर में हर तरफ मातम पसरा हुआ है और परिवार इस सदमे से उबर नहीं पा रहा।

मृतक छात्रा सिया के पिता जोगेंद्र गुलेरिया और उनकी माता का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनी बेटी की तस्वीर सीने से लगाए वे बार-बार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनकी मासूम बेटी का कसूर क्या था। उनके शब्दों में, “हमें इंसाफ नहीं, जवाब चाहिए… आखिर हमारी बेटी को इतनी बेरहमी से क्यों मारा गया?” जिस आंगन में कभी सिया की हंसी गूंजती थी, आज वहां सन्नाटा पसरा है। मां की नजरें अब भी घर के दरवाजे पर टिकी रहती हैं, मानो वह अभी कॉलेज से लौट आएगी।

इस जघन्य वारदात में छात्रा पर दराट से किए गए ताबड़तोड़ हमलों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल अब भी यही बना हुआ है कि आखिर इस हत्या के पीछे की वजह क्या थी। परिवार और स्थानीय लोग दोनों ही इस सवाल का जवाब चाहते हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।