Hamirpur: मेले में मची अफरा-तफरी! टौणीदेवी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 24 जून। हमीरपुर जिले के टौणीदेवी में चल रहे माता के छोटे मेले के दौरान मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मेले में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगते ही आसपास मौजूद दुकानदार तुरंत हरकत में आए और बिना समय गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते दुकान के एक हिस्से में रखा सामान सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह रेडीमेड कपड़ों की दुकान स्थानीय मंदिर कमेटी के प्रधान सरवन चौहान की है। गनीमत यह रही कि जिस समय दुकान में आग लगी, उस वक्त सरवन चौहान अपनी साथ लगती दूसरी दुकान में मौजूद थे।

सरवन चौहान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में करीब दो लाख रुपये मूल्य के रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए हैं। घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रधान राजीव चौहान मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।

पंचायत प्रधान राजीव चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित दुकानदार को जल्द फौरी राहत और उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वह अपने नुकसान की भरपाई कर सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।