सुंदरी बाग–हलाण सड़क बनी खतरे की राह, जगह-जगह टूटी टारिंग से बढ़ा हादसों का डर

Date:

--Advertisement--

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सुंदरी बाग से हलाण-2 सड़क इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गई है। कुछ समय पहले इस सड़क पर टारिंग का काम हुआ था, लेकिन सुंदरी बाग, कशेरी मोड़, रोपा मोड़, मगाणा नाला और धडिंगच्चा मोड़ जीरो प्वाइंट सहित कई जगहों पर सड़क बुरी तरह टूट चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह हालत अब ‘जानलेवा’ बनती जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए नालियां तक नहीं बनाई गईं, जिसके कारण हल्की बारिश में भी सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है और छोटे वाहन फंस जाते हैं। कई स्थानों पर मलबा जमा है, जिससे वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सेब सीजन के समय भी विभाग ने सड़क की सुध नहीं ली। मजबूरन किसानों ने श्रमदान कर रास्ते को इतना ठीक किया कि जीप जैसे वाहन वहां से गुजर सकें और वे अपनी फसल मंडी तक पहुंचा सकें। सुनील, संदीप, मुकेश, देवराज, गायत्री, बालक राम और प्रवेश सहित कई ग्रामीणों ने सड़क की तुरंत मरम्मत और पानी निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है।

विभाग का जवाब

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के.डी. कश्यप ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है, जो पूरा होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

बस सुविधा से वंचित हलाण के लोग

सड़क की खराब हालत का सबसे ज्यादा असर हलाण क्षेत्र के लोगों पर पड़ रहा है। पिछले वर्ष बरसात के दौरान सड़क को हुए नुकसान के बाद से बस सेवा पूरी तरह बंद है। इसका सबसे बड़ा नुकसान स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें रोज टैक्सी का भारी किराया भरकर स्कूल जाना पड़ रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।