Una: ऊना में झाड़ियों से मिला नवजात का शव, मां की ममता को शर्मसार करने वाली घटना से इलाके में सनसनी

Date:

--Advertisement--

जिला मुख्यालय ऊना में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अरनियाला रोड के पास रेलवे लाइन की झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी अरुण कुमार और बदायूं के सुरजीत अपनी गाड़ी की मुरम्मत करवाने के लिए ट्रक यूनियन के पास स्थित एक गेराज में आए थे। इसी दौरान वे शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए तो उनकी नजर झाड़ियों में पड़े एक कपड़े की गठरी पर पड़ी। उन्हें शक हुआ और जब वे पास गए तो देखा कि उसमें एक नवजात मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

दोनों ने तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी और पुलिस को भी खबर की। सूचना मिलते ही विजिलेंस थाना के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद थाना सदर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पूरी कर शव को 108 एंबुलेंस के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

प्रसव रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर विभिन्न कोणों से जांच शुरू कर दी है। आसपास रहने वाले प्रवासी श्रमिकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से हाल ही में हुए प्रसवों का पूरा रिकॉर्ड भी मांगा है ताकि दोषी तक जल्दी पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।