Himachal: बारिश की आड़ में जहर? Sullewal की Chikni नदी में मरी मछलियां, ग्रामीणों ने उद्योग पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सल्लेवाल क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां से होकर गुजरने वाली चिकनी नदी में कथित रूप से प्रदूषित पानी छोड़े जाने के बाद बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दिन हुई बारिश के दौरान एक उद्योग द्वारा कैमिकल युक्त पानी नदी में छोड़ा गया। इसके चलते नदी के पानी का रंग अचानक बदल गया और उसमें से तेज दुर्गंध आने लगी। कुछ ही समय में मछलियां तड़प-तड़प कर मरने लगीं और नदी की सतह पर मृत मछलियों का ढेर लग गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एक दवा निर्माण कंपनी ने बारिश का फायदा उठाकर जहरीला पानी नदी में बहाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता है। लोगों ने संबंधित विभागों की लापरवाही और उद्योगों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने नदी में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मामले में मत्स्य विभाग नालागढ़ के अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मछलियों के मरने की सूचना मिली थी और वे काफी समय पहले मर चुकी थीं। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पानी के सैंपल एकत्रित कर लिए हैं और जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड बद्दी के एक्सियन अतुल परमार ने कहा कि सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है।

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, एसडीएम की नियुक्ति हुई; मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब हुआ अमल

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को एसडीएम प्रागपुर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2026 में प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।