Kangra: Aero City को लेकर बड़ा मुद्दा! MLA केवल सिंह पठानिया ने CM Sukhu के सामने उठाई बण्डी के सर्किल रेट की मांग

Date:

--Advertisement--

शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर एक अहम मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के ग्राम बण्डी के निवासियों की मांगों से जुड़ा एक अभ्यावेदन मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुलाकात के दौरान विधायक पठानिया ने प्रस्तावित ‘एयरो सिटी’ को लेकर बण्डी क्षेत्र के लोगों की चिंता मुख्यमंत्री के सामने रखी। उन्होंने बताया कि मोहल भादोत (बण्डी) में एयरो सिटी की योजना के चलते यहां के सर्किल रेट को लेकर असंतोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बण्डी का सर्किल रेट पास के मोहल जुगेहर की तुलना में काफी कम तय किया गया है।

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि बण्डी क्षेत्र की भूमि काफी उपजाऊ है और यहां के लोगों की आजीविका मुख्य रूप से खेती पर निर्भर है। ऐसे में कम सर्किल रेट तय होना उनके आर्थिक भविष्य के साथ अन्याय जैसा होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बण्डी के निवासियों को भी मोहल जुगेहर के बराबर सर्किल रेट दिया जाए, ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।

विधायक पठानिया ने कहा कि यह मांग पूरी तरह से न्यायसंगत है और ग्रामीणों को उनकी भूमि के अनुसार सही मूल्य मिलना जरूरी है। इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने उनकी बात को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभाग को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे होने पर भव्य जश्न शुरू, आरएस बाली ने पूर्व छात्रों को दिए 10 लाख रुपये की सौगात

धर्मशाला के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 100 साल पूरे होने पर चार दिवसीय शताब्दी समारोह शुरू हो गया। आरएस बाली ने ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यालय में सुविधाएं विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। समारोह में पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

थुरल के नौण में सड़क पर फंसी वोल्वो टूरिस्ट बस, दोनों तरफ लगा वाहनों का लंबा जाम; लोग हुए परेशान

कांगड़ा के थुरल क्षेत्र में नौण के पास संकरे मोड़ पर एक निजी वोल्वो टूरिस्ट बस फंस गई। बस के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद बस को निकाला गया और यातायात बहाल हुआ।

हिमाचल में 11 दिसंबर तक सुंदर सिंह को मंत्री नहीं बनाया तो क्या होगा? समर्थकों की सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी से कांग्रेस में हलचल

हिमाचल में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने में देरी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में 11 दिसंबर के बाद भविष्य की रणनीति तय करने की बात कही गई है।

मंडी में CM सुक्खू के स्वागत के लिए पहुंचे BJP विधायक अनिल शर्मा, कौल सिंह ने पकड़ा हाथ; क्या बदलने वाले हैं सियासी पाला?

मंडी में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन रैली के दौरान भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया। पड्डल मैदान में कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर के साथ उनकी मुलाकात के बाद एक बार फिर उनके राजनीतिक रुख और पार्टी बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं।