Sirmaur: हिमाचल 12वीं रिजल्ट में धमाका! सिरमौर की आरुषि ने 99% अंक लेकर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए, जिसमें सिरमौर जिले की छात्रा आरुषि ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। इस सफलता के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धरीयार की छात्रा आरुषि ने आर्ट्स संकाय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ उन्होंने न केवल अपने संकाय में बल्कि ओवरऑल मेरिट सूची में भी प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

आरुषि एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता नीरज कुमार खेती का कार्य करते हैं, जबकि माता सुमन गृहिणी हैं। आरुषि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही सपना सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करने का है।

परिवार के अनुसार आरुषि रोज सुबह 4:30 बजे उठकर पढ़ाई करती थीं और देर रात तक अध्ययन करती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वह घर और खेत के कामों में भी अपने माता-पिता का सहयोग करती थीं, जिससे उनकी मेहनत और अनुशासन साफ झलकता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने छात्रा की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि एक सरकारी स्कूल की छात्रा का इस स्तर तक पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।