Shimla: चक्कर, बालूगंज, चौड़ा मैदान में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की मिठाइयों की दुकानों की जांच

Date:

--Advertisement--

शिमला: दिवाली के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग शिमला शहर में जगह-जगह मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर रहा है ताकि दुकानदार नकली या घटिया मिठाइयाँ न बेच सकें। मंगलवार को विभाग की टीम ने चक्कर, बालूगंज और चौड़ा मैदान क्षेत्रों का दौरा किया। यह निरीक्षण सहायक नियंत्रक वीरेंद्र चौहान और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा की अगुवाई में किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई मिठाइयाँ तय मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

कुछ मिठाइयाँ खराब गुणवत्ता की थीं, जबकि कुछ पुरानी हो चुकी थीं। इससे पहले रविवार को भी निरीक्षण में 60 किलो मिठाई नष्ट की गई थी। दुकानदारों को उपभोक्ताओं को केवल उच्च गुणवत्ता की मिठाइयाँ प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। शिमला के संजौली, कसुम्पटी और छोटा शिमला समेत कई क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण हो चुका है। इस दौरान लगभग 35-36 सैंपल लिए गए हैं और 130 किलो से ज्यादा खराब मिठाइयाँ नष्ट की गई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Sirmaur: कालाअंब में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार, 30.40 ग्राम हेरोइन और नकदी बरामद

सिरमौर पुलिस ने कालाअंब में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन और 47,800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद फिर भड़का गुस्सा, शव वाली एंबुलेंस रोककर चक्का जाम; महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोककर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन की सिफारिश और पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।