कोलकाता से CM सुक्खू का बड़ा हमला: BJP पर ‘रेवड़ियां’ और एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप, बंगाल में कांग्रेस पर जताया भरोसा

Date:

--Advertisement--

कोलकाता: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। कोलकाता में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में नारे और सपने बेचने वाली भाजपा को जनता ने सत्ता से बाहर किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटीं, इसके बावजूद कांग्रेस सत्ता में आई।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह चुनाव के दौरान ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग और एसआईआर जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए करती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं को बंद करना जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की जनता केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली को समझ चुकी है और इस दौरान पश्चिम बंगाल को कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार पश्चिम बंगाल में 294 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और उन्हें उम्मीद है कि जनता कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में चुनेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक को चुनावी लाभ के लिए लाया। उनका कहना था कि इस मुद्दे पर चुनाव के बाद भी विपक्ष को विश्वास में लिया जा सकता था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पंचायती राज और नगर निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था।

सुक्खू ने यह भी कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वालों ने धोखा दिया, जिसके कारण पार्टी पश्चिम बंगाल में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि आज भी कांग्रेस देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।