Kangra: देहरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक सवार दो तस्कर 42 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

देहरा: हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्त अभियान को लेकर सख्ती लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu के निर्देशों के तहत पुलिस जिला देहरा ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इसी क्रम में थाना रक्कड़ पुलिस ने दो व्यक्तियों को 42 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, रक्कड़ थाना पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी पुख्ता गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाथुन, बड़ा मोड़ डांगरा रोड के पास वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल (HP55C-4751) को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 42 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अजय कुमार (48), निवासी गांव तरेटी, डाकखाना फतेहपुर, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर और राज कुमार (35), निवासी गांव व डाकखाना नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रक्कड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले की पुष्टि Mayank Chaudhary ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 14 महीने में तैयार हुआ डढम्ब स्कूल का नया भवन, 33 लाख से बने 3 कमरों का लोकार्पण; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के डढम्ब स्कूल में 33 लाख रुपये की लागत से बने तीन अतिरिक्त कमरों वाले भवन का विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण किया। भवन का निर्माण 14 माह में पूरा हुआ। इस दौरान चढ़ी पंचायत के लिए 100 लाइट देने की घोषणा भी की गई।

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।