Kangra: 14 महीने में तैयार हुआ डढम्ब स्कूल का नया भवन, 33 लाख से बने 3 कमरों का लोकार्पण; विधायक केवल सिंह पठानिया ने की 100 लाइट की घोषणा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 10 सितंबर। राजकीय उच्च विद्यालय डढम्ब में विद्यार्थियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों वाले भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण महज 14 माह में पूरा किया गया है।

लोकार्पण समारोह में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि स्कूल के अतिरिक्त भवन का निर्माण 14 माह में पूरा होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने भवन के लिए 33 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश के कुछ सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया गया है, जिससे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। आने वाले समय में अन्य सरकारी स्कूलों में भी सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में डढम्ब पंचायत में करीब 1 से 1.50 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। वहीं, चंबी मैदान के विकास पर करीब 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसका कार्य प्रगति पर है।

पठानिया ने कहा कि डढम्ब पंचायत में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 29 लाख रुपये खर्च कर तीन हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। तीनों हैंडपंपों में विद्युत मोटर भी लगाई गई हैं, जिससे लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित लोगों को जामुन, गलगल और नींबू के पौधे भी भेंट किए तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने चढ़ी पंचायत के लिए 100 लाइट देने की घोषणा करते हुए कहा कि पंचायत के हर वार्ड में ये लाइटें लगाई जाएंगी।

विद्यालय स्टाफ की ओर से मुख्य अतिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रधान इंद्रजीत ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए तीन अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए आभार जताया। उन्होंने पंचायत में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी विधायक का धन्यवाद किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

सीडीपीओ कार्यालय की क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल का किया निरीक्षण

इससे पहले केवल सिंह पठानिया ने रैत स्थित सीडीपीओ कार्यालय में क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग को लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर रिटेनिंग वॉल की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा अजय समयाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, अधिशासी अभियंता बीएसएनएल सतपाल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विपुल, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत दियोलिया, बीडीओ रैत योगेंद्र, प्रधानाचार्य रैत शमसेर भारती, प्रधानाचार्य चढ़ी अरुणा पटियाल, डढम्ब स्कूल की मुख्याध्यापक आशा बारू, बीईईओ अरविंद धीमान, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, प्रदीप बलौरिया, शशि मेहता, संजय शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रीतिका शर्मा, रीना पठानिया, जान्हवी, सुमन, शिवानी, दुर्गादास, बच्चों के अभिभावक, स्कूली बच्चे और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों ने ठम्बा शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, 200 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई; पौधरोपण कर...

दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी; शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हुआ। केवल सिंह पठानिया ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों की बढ़ी पुरस्कार राशि व खेल कोटे के तहत रोजगार की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; 14-15 साल की बालिकाओं से समय पर टीका लगवाने की अपील

शाहपुर में 14 छात्राओं का HPV टीकाकरण किया गया। GHS भनाला की 11 और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य खंड ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण की अपील की।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।