Hamirpur: सुजानपुर बाल आश्रम के बच्चों को मिली नई उड़ान, जिला प्रशासन और वीनस फाउंडेशन के बीच हुआ बड़ा समझौता

Date:

--Advertisement--

बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को बेहतर आवास, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। बच्चों की शैक्षणिक, मनोरंजन और उच्च व व्यावसायिक शिक्षा से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन और वीनस फाउंडेशन के बीच एक एमओयू साइन किया गया है।

यह समझौता शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ और वीनस फाउंडेशन की ओर से मैनेजिंग ट्रस्टी एकता चौधरी के बीच हुआ। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि वीनस रेमेडीज लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया है। यह ट्रस्ट पहले से ही कई सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है और अब बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों के कल्याण के लिए भी आगे आया है। इस पहल के तहत बच्चों को कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि वीनस फाउंडेशन अगले माह बच्चों के लिए जयपुर भ्रमण का भी प्रायोजन कर रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार बच्चे 8 फरवरी को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेंगे और वहां से वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए जयपुर जाएंगे। जयपुर में बच्चों को एक अच्छे होटल में ठहराया जाएगा।

9, 10 और 11 फरवरी को बच्चे जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे। वापसी के दौरान 12 फरवरी को बच्चे जयपुर से चंडीगढ़ तक हवाई यात्रा करेंगे और फिर सड़क मार्ग से सुजानपुर लौटेंगे। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि वीनस फाउंडेशन की यह पहल बाल आश्रम के बच्चों के लिए नई खुशियां और नए अवसर लेकर आई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।