Himachal: मंडी में नशे पर बड़ा प्रहार, कार से 690 ग्राम चरस बरामद, चंडीगढ़ के दो युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में चरस बरामद की है और चंडीगढ़ के दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 690 ग्राम चरस बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सुंदरनगर के हरा बाग क्षेत्र में नियमित यातायात जांच के दौरान की गई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक कार को जांच के लिए रोका। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें सवार दो लोगों के कब्जे से 690 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान निखिल वर्मा (32), निवासी सेक्टर-22, चंडीगढ़ और तरनदीप सिंह ओबेरोई (34), निवासी सेक्टर-22ए, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जा सकती है। एसपी साक्षी वर्मा ने साफ कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह मजबूती से चलता रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।

Kangra: गगल से शाहपुर तक फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, अवैध कट होंगे बंद; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग के निर्देश

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में NHAI अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने गगल–शाहपुर–मटौर–कच्छयारी फोरलेन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक साइन बोर्ड, CCTV कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी।

Kangra: गोरड़ा-बोह सड़क पर श्रेय लेने की होड़, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा- 14.96 करोड़ देने वाली केंद्र सरकार का आभार क्यों नहीं?

गोरड़ा-बोह सड़क के निर्माण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, PMGSY के तहत केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 को करीब 20 किलोमीटर सड़क के लिए 14.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

Kangra: शाहपुर फोरलेन पर हादसों को रोकने के लिए एक्शन में पुलिस, SP ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण; स्पीड कैमरे और बैरिकेट्स लगाने...

शाहपुर फोरलेन पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एसपी कुलभूषण वर्मा ने पुलिस टीम के साथ ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की पहल पर निर्माणकर्ता कंपनी को स्पीड लिमिट कैमरे, बैरिकेट्स और अन्य सुरक्षा इंतजाम जल्द लगाने के निर्देश दिए गए।