Kangra: सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से होगी अनुपालना, सांसद राजीव भारद्वाज ने दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 20 फरवरी: सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला में सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष अभियान चलाए जाएं।

सांसद ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी संकेतक और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए ताकि हादसों की आशंका कम की जा सके। इसके अलावा, ओवर स्पीडिंग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों से सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए भी कदम उठाने को कहा।

Advertisement – HIM Live Tv

सांसद भारद्वाज ने गुड स्मार्टियन योजना के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। इस योजना के तहत, जो व्यक्ति किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन आवर’ में अस्पताल पहुंचाएगा, उसे ₹5,000 का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य सड़क हादसों में घायल लोगों की समय पर सहायता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए और कहा कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके अभिभावकों या वाहन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इसके अलावा, स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाएगी और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

सांसद ने कहा कि धर्मशाला की तर्ज पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम विकसित किया जाए ताकि सड़क पर यातायात की प्रभावी निगरानी हो सके। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में इमरजेंसी हेल्थ केयर यूनिट्स स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि सड़क हादसों में घायल लोगों को तुरंत उपचार मिल सके।

इस बैठक में उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न, आरटीओ प्रदीप कुमार और विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।