Kangra: हिमाचल सरकार का राजस्व बढ़ाने का बड़ा कदम: आबकारी-खनन नीति में बदलाव से 2000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 20 फरवरी: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने आबकारी, पर्यटन, विद्युत और खनन नीतियों में आवश्यक बदलाव कर 2000 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। यह कदम प्रदेश सरकार की राजस्व अर्जन की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे सभी क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले में पिछले पांच महीनों के दौरान ट्रेजरी से विभिन्न विभागों के विकास कार्यों के लिए 1 अरब 19 करोड़ 82 लाख रुपये के बिलों का भुगतान किया गया है। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार नीतिगत निर्णय ले रही है और विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

पर्यटन क्षेत्र में सुधार के तहत कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार कार्य को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए 3500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि भूमि अधिग्रहण के लिए 355 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, प्रदेश में 16 हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य भी जारी है।

उन्होंने कहा कि सरकार समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने सुविधा संपन्न वर्गों से स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी त्यागने की अपील की है, जिसमें प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

उन्हेंने जानकारी दी कि 1 जनवरी 2023 से अब तक 38,713 युवाओं को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं में नामांकित किया गया है। इनमें से 38,572 को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिए गए हैं और 8,630 प्रशिक्षुओं को रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश की प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति में इसे लूटने नहीं दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।