Kangra: दिव्यांगजनों के लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर: 90 से अधिक लोगों को मिला प्रशिक्षण

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 20 फरवरी। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन नेशनल करियर सेंटर ऊना द्वारा स्थानीय बचत भवन में दो दिवसीय व्यावसायिक मूल्यांकन, परामर्श एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना था।

शिविर के पहले दिन 90 से अधिक दिव्यांगजनों ने भाग लिया, जहां उन्हें भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। नेशनल करियर सर्विस, नेशनल अप्रेंटिस, पीएम दक्ष, मुद्रा लोन, आत्मनिर्भर भारत योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी योजनाओं के तहत दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता के अवसरों के बारे में अवगत कराया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

कार्यक्रम में नेशनल करियर सेंटर ऊना के व्यावसायिक काउंसलर कुलदीप सिंह और गौरव कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन कैसे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने करियर को नया आयाम दे सकते हैं।

इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा नाथ भी मौजूद रहीं, जिन्होंने दिव्यांग पेंशन, यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांग शादी अनुदान योजना जैसी सरकारी सेवाओं की जानकारी साझा की। वहीं, रोजगार कार्यालय नूरपुर से आए गोल्डी कुमार ने हिमाचल प्रदेश रोजगार विभागद्वारा दिव्यांगजनों को दी जा रही विभिन्न सेवाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योजनाओं को लेकर सवाल-जवाब किए और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। आयोजकों ने कहा कि यह शिविर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।