Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 14 अक्टूबर। कांगड़ा जिले की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को भारतीय सैन्य पुलिस की ओर से फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फायरिंग रेंज के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सहायक आयुक्त कांगड़ा विवेक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय के दौरान फायरिंग प्रशिक्षण किया जाएगा। ऐसे में आसपास के गांवों के लोग सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और फायरिंग रेंज के नजदीक जाने से बचें।

इन 4 गांवों के लोगों से खास अपील

प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है। 16 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास के दौरान लोग खुद फायरिंग रेंज के आसपास न जाएं और न ही अपने मवेशियों को उस क्षेत्र में जाने दें। सुरक्षा के लिहाज से निर्धारित समय के दौरान फायरिंग रेंज से दूरी बनाए रखना जरूरी है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।