Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे नई दिल्ली से शिमला पहुंचे, लेकिन कुछ घंटे रुकने के बाद उन्हें दोबारा दिल्ली रवाना होना पड़ा। मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे अनाडेल मैदान से हेलिकॉप्टर के जरिए नई दिल्ली गए। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

राहुल गांधी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं, सांसदों और अन्य प्रतिनिधियों को चाय पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। यह बैठक वोट चोरी और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। बैठक में विपक्ष की एकजुटता और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी अपनी बात रखी।

स्पीति के रंगरीक जाएंगे सीएम

मुख्यमंत्री का बुधवार रात स्पीति के रंगरीक में रुकने का कार्यक्रम है। हिमाचल लौटने के बाद वह स्पीति के रंगरीक जाएंगे, जहां सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके दौरे के दौरान क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा सहित कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री 15 अक्टूबर की सुबह शिमला लौटेंगे।

मुख्यमंत्री रोंगटोंग में दो मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र और एक मेगावाट क्षमता वाली बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा चिदांग तंगती से खार तेलिंग और तंजिट से हिक्किम सड़क का उद्घाटन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री काजा के आइस हॉकी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को वह कीह स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम करीब 6:05 बजे रंगरीक के मंजूश्री में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

रंगरीक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से संवाद करेंगे। उनके इस दौरे के दौरान क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और स्थानीय लोगों से संवाद को प्रमुखता दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।