Big Drug Bust: मंडी में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से 407 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू ने मंडी जिले में बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात बिंद्राबनी फोरलेन के पास लगाए गए विशेष नाके के दौरान टीम ने एक कार सवार युवक को 407 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार STF कुल्लू की टीम ने मंडी के बिंद्राबनी इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की हुई थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक कार (PB 01A-7980) को रोककर तलाशी ली गई। जब वाहन की बारीकी से जांच की गई, तो उसमें सवार व्यक्ति के कब्जे से 407 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नविंदर धुप्पर, निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए STF कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

डीएसपी ने साफ किया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ STF की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। फिलहाल मंडी पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।