Himachal: जोगिंद्रनगर के सृजन गोस्वामी ने रचा इतिहास, NDA से IMA तक का सफर पूरा कर बने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट

Date:

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर के होनहार युवा सृजन गोस्वामी ने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 13 जून को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्होंने लैफ्टिनैंट पद की शपथ ली और भारतीय सेना में अपने गौरवपूर्ण सफर की शुरुआत की। इस उपलब्धि के बाद जोगिंद्रनगर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पासिंग आउट परेड के दौरान सृजन गोस्वामी के माता-पिता ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर इस ऐतिहासिक पल को और भी भावुक बना दिया। सृजन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 10वीं तक दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल, जोगिंद्रनगर से प्राप्त की, जबकि 12वीं की पढ़ाई राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिंद्रनगर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में तीन वर्ष का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया और फिर एक वर्ष तक भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में प्रशिक्षण लेकर लैफ्टिनैंट बनने का सपना साकार किया।

Advertisement

सृजन गोस्वामी के पिता हरीश गोस्वामी लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता हैं, जबकि उनकी माता अंजलि गोस्वामी अध्यापिका हैं। सृजन ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बचपन से ही उनका सपना देश की सीमाओं की रक्षा करना था, जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में सेवा करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सृजन ने अपने दिवंगत दादा सुंदर लाल गोस्वामी, दादी उमा गोस्वामी, नाना टीडी महंत, नानी जयवंता देवी, माता-पिता, बहन मृणाल गोस्वामी और अपने सभी गुरुजनों को दिया। उनका कहना है कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग तथा मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सृजन गोस्वामी की इस सफलता पर डीबीपीएस स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह, पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह, विधायक प्रकाश राणा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर, पंकज जम्वाल, विनोद शर्मा, समस्त प्रेस क्लब और शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।