Solan: सोलन के मयंक शर्मा ने रचा इतिहास, भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर बढ़ाया हिमाचल का मान

Date:

--Advertisement--

सोलन जिले के उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। गांव के होनहार युवा मयंक शर्मा ने भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि मयंक अपने गांव से भारतीय वायु सेना में पायलट बनने वाले पहले युवा हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है तथा लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

मयंक शर्मा की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के प्रति समर्पण को प्रमुख कारण माना जा रहा है। उनके पिता भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से सेवानिवृत्त हैं और लंबे समय तक देश की सेवा कर चुके हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार की देशभक्ति की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मयंक ने भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर एक नई मिसाल कायम की है। उनके भाई भी वर्तमान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

पूर्व बीडीसी सदस्य एवं मयंक की चाची आशा शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और गांव के लिए बेहद गौरव का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि मयंक भविष्य में भी देश की सेवा करते हुए नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।

मयंक शर्मा की सफलता पर पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान विनय शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान योगेश गौतम सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भुवनेश्वर शर्मा, नवीन शर्मा, विनोद शर्मा, हेतराम शास्त्री, सतीश शर्मा, अरुण शर्मा और मुकेश शर्मा समेत क्षेत्र के अनेक लोगों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा रघुनाथ शर्मा, रामनाथ शर्मा, दीनानाथ शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कुनाल शर्मा, अकुल शर्मा, हिमांशु शर्मा, ललित शर्मा, चंद्रकांता शर्मा, देवेश शर्मा, जयचंद शर्मा, गौरव शर्मा, वाशी शर्मा, जतिन, धीरज, सौरभ और दुष्यंत सहित समस्त ग्रामवासियों ने मयंक और उनके परिवार को बधाई दी।

गांव के लोगों का कहना है कि मयंक शर्मा की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर किसी भी बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

Kangra: धर्मशाला में चमके शाहपुर कॉलेज के रोवर-रेंजर! पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान, कई प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

धर्मशाला में आयोजित ‘विकसित भारत’ अभियान की प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन किया। समीर और जानवी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।