सैनिक से लेफ्टिनेंट तक का सफर: शाहपुर के रोहित चंदेल ने भारतीय सेना में बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब समीपवर्ती गांव हटली, तहसील सिहुंता, जिला चंबा के निवासी रोहित चंदेल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन होकर अधिकारी बने। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रोहित चंदेल कप्तान सिंह और कमलेश कुमारी के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपने सैन्य जीवन की शुरुआत 19 डोगरा बटालियन में एक सैनिक के रूप में की थी। लगभग चार वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद उन्होंने आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की और अधिकारी बनने के अपने सपने की दिशा में आगे बढ़े।

Advertisement

इसके बाद उन्होंने आर्मी कैडेट कॉलेज में तीन वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया और फिर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में एक वर्ष का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। सैनिक से अधिकारी बनने तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।

रोहित चंदेल की इस उपलब्धि पर शाहपुर के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, हटली पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान पवन राणा तथा उपप्रधान अशोक चंबियाल ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों ने भी उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें कड़ी मेहनत के बल पर साकार करने की प्रेरणा देती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।