जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की ओर से 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेघर लोगों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी।
प्रशांत सिंह नेगी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों को उपचार के साथ सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाना है। अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों और पेरा लीगल वालंटियरों की सहायता ली जाएगी।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने आम जनता से भी इस विशेष अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने में समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-220713 या टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


