सिरमौर की बेटी नंदिनी बनीं नर्सिंग ऑफिसर, बिना कोचिंग के हासिल की बड़ी सफलता

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत की 22 वर्षीय बेटी नंदिनी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में चयनित होकर इलाके का नाम रोशन किया है। बिना किसी कोचिंग के इस सफलता को प्राप्त करने वाली नंदिनी अब बिहार के पटना स्थित एम्स अस्पताल में सेवाएं देंगी। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Advertisement – HIM Live Tv

नंदिनी का प्रारंभिक जीवन सराहां के समीप गांव बनाड़ में बीता, जहां उनके पिता मदन सिंह एक शिक्षक (सीएचटी) के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता चंदा देवी गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सराहां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की और इसके बाद अकाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बड़ू साहिब से बीएससी नर्सिंग की डिग्री पूरी की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, नंदिनी ने घर पर रहकर ही राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की तैयारी की और अपने बलबूते पर सफलता हासिल की।

Also Read: https://himlivetv.com/silver-medal-kanishak-guleria-hpu-weightlifting-championship/

उनकी सफलता का एक खास पहलू यह है कि नंदिनी ने किसी प्रकार की कोचिंग का सहारा नहीं लिया, जो आज के समय में अधिकांश छात्र और छात्राओं के लिए प्रेरणा है। नंदिनी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और हौसला बढ़ाया। नंदिनी के इस मुकाम तक पहुँचने की कहानी बताती है कि आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से कोई भी कठिनाई पार की जा सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जरूरतमंद महिला की मदद को आगे आए विधायक केवल सिंह पठानिया, व्हीलचेयर उपलब्ध कर पेश की मानवता की मिसाल

शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत दुर्गेला की जरूरतमंद महिला माया देवी को व्हीलचेयर उपलब्ध करवाकर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की। परिवार ने इस सहायता पर उनका आभार जताया।

Kangra: शाहपुर फुटबॉल अकादमी का शानदार प्रदर्शन! जिला स्तरीय मिंजर मेले में U-17 टीम ने जीता सिल्वर मेडल, खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान;...

जिला स्तरीय निंजर मेले की फुटबॉल प्रतियोगिता में शाहपुर फुटबॉल अकादमी की अंडर-17 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। खिलाड़ियों ने अपनी जीत की खुशी में ट्रॉफी अकादमी संयोजक राकेश चौहान को भेंट की।

Kangra: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 3,378 PGT पद खाली! RTI में बड़ा खुलासा, सबसे ज्यादा शिक्षक कांगड़ा में कम

RTI से खुलासा हुआ है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में PGT के 3,378 पद रिक्त हैं। सबसे अधिक 629 पद कांगड़ा जिले में खाली हैं, जबकि PGT (IP) के 984 पद भी रिक्त बताए गए हैं।

Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।