Kangra: जरूरतमंद महिला की मदद को आगे आए विधायक केवल सिंह पठानिया, व्हीलचेयर उपलब्ध कर पेश की मानवता की मिसाल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत दुर्गेला के वार्ड नंबर-5 निवासी श्रीमती माया देवी, पत्नी स्वर्गीय चुनी लाल की सहायता के लिए तुरंत कदम उठाया। जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देरी किए महिला को व्हीलचेयर उपलब्ध करवाकर आवश्यक मदद पहुंचाई।

Advertisement

व्हीलचेयर मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया। परिवारजनों ने कहा कि यह सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी है और इससे दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे, इसके लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं और भविष्य में भी लोगों की हरसंभव मदद करते रहेंगे।

Advertisement

परिवार ने विधायक केवल सिंह पठानिया के इस सहयोग के लिए उनका हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर फुटबॉल अकादमी का शानदार प्रदर्शन! जिला स्तरीय मिंजर मेले में U-17 टीम ने जीता सिल्वर मेडल, खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान;...

जिला स्तरीय निंजर मेले की फुटबॉल प्रतियोगिता में शाहपुर फुटबॉल अकादमी की अंडर-17 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। खिलाड़ियों ने अपनी जीत की खुशी में ट्रॉफी अकादमी संयोजक राकेश चौहान को भेंट की।

Kangra: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 3,378 PGT पद खाली! RTI में बड़ा खुलासा, सबसे ज्यादा शिक्षक कांगड़ा में कम

RTI से खुलासा हुआ है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में PGT के 3,378 पद रिक्त हैं। सबसे अधिक 629 पद कांगड़ा जिले में खाली हैं, जबकि PGT (IP) के 984 पद भी रिक्त बताए गए हैं।

Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, JCB जब्त, मचा हड़कंप

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों का चालान, एक जेसीबी जब्त और रेहन व गंगथ में दो अन्य ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।