Kangra: शाहपुर फुटबॉल अकादमी का शानदार प्रदर्शन! जिला स्तरीय मिंजर मेले में U-17 टीम ने जीता सिल्वर मेडल, खिलाड़ियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान; जिला फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश खेल प्रकोष्ठ संयोजक राकेश चौहान ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: जमानाबाद (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) में आयोजित जिला स्तरीय मिंजर मेले की फुटबॉल प्रतियोगिता में शाहपुर फुटबॉल अकादमी के अंडर-17 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से शाहपुर में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने टीम की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

Advertisement

इस अवसर पर शाहपुर फुटबॉल अकादमी के संयोजक एवं जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। हाल ही में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश खेल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। खिलाड़ियों ने उनकी नई जिम्मेदारी की खुशी और अपनी जीत का जश्न मनाते हुए सिल्वर मेडल और ट्रॉफी उन्हें भेंट की।

Advertisement

राकेश चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए लगातार जीत हासिल करने और शाहपुर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां जितनी खुशी उन्हें देती हैं, उससे कहीं अधिक गर्व उनके माता-पिता को होता है।

Advertisement

शाहपुर फुटबॉल अकादमी के कार्यवाहक अध्यक्ष केवल शर्मा ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनकी सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने फुटबॉल कोच आदित्य कोंडल और पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल के उपाध्यक्ष जरासंध शर्मा, अनिल सैनी, श्री अवस्थी, सीनियर फुटबॉल कोच कावेश चौहान, रोहित शर्मा, विकास नाग सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.813 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 वाहन जब्त

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने बैजनाथ के गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3 वाहन भी जब्त किए हैं।

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।

मैक्लोडगंज के होस्टल में देर रात बड़ी रेड, कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा-अफीम समेत नशीले पदार्थ बरामद; दो हिरासत में

मैक्लोडगंज के अप्पर धर्मकोट स्थित निजी होस्टल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात रेड की। कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।