Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, JCB जब्त, मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर ने क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों पर कानूनी शिकंजा कसा है। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा (थाना इंदौरा) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन ट्रैक्टरों का चालान किया, जुर्माना वसूला और एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम गश्त के दौरान मल्लकाना (पलाटा) और मंद भोग्रवां में ब्यास नदी के समीप मौजूद थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों और मशीनरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान माइनिंग एक्ट के तहत तीन ट्रैक्टरों का मौके पर ही चालान कर जुर्माना वसूला गया, जबकि एक जेसीबी मशीन को जब्त (इंपाउंड) कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई जेसीबी मशीन का चालान आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय (JMFC इंदौरा) भेजा जा रहा है।

Advertisement

इसके अलावा पुलिस थाना रेहन और पुलिस चौकी गंगथ ने भी अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक-एक ट्रैक्टर का चालान किया। इस तरह पूरे अभियान के दौरान कुल पांच ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसके अधिकार क्षेत्र में अवैध खनन और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Chamba: चंबा में कुछ ही दूरी पर दो बड़े सड़क हादसे, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, पिकअप भी खाई में गिरी; जानिए कैसे टला...

चंबा के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि एक पिकअप वाहन भी सड़क से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में कोई घायल नहीं हुआ।

Kangra: धर्मशाला PG कॉलेज में एक साथ निकले 20 जहरीले रसेल वाइपर! मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने ऐसे संभाला हालात

धर्मशाला पीजी कॉलेज परिसर में एक साथ 20 रसेल वाइपर सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

शिमला में गोपी जैक्स पर FIR दर्ज, महिला कांस्टेबल की शिकायत से मचा बवाल; जानिए पूरा मामला

शिमला में महिला कांस्टेबल की शिकायत पर गोपी जैक्स के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।