Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। CIA नूरपुर की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 की रात CIA नूरपुर की टीम गश्त के दौरान कंडवाल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर नियमानुसार उसकी तलाशी ली।

Advertisement

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान साहिल (26 वर्ष), निवासी गांव एवं डाकघर डागला, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

इस संबंध में थाना नूरपुर में प्राथमिकी संख्या 193/2026 भारतीय एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का नशा तस्करी के नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.813 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 वाहन जब्त

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने बैजनाथ के गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3 वाहन भी जब्त किए हैं।

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।

मैक्लोडगंज के होस्टल में देर रात बड़ी रेड, कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा-अफीम समेत नशीले पदार्थ बरामद; दो हिरासत में

मैक्लोडगंज के अप्पर धर्मकोट स्थित निजी होस्टल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात रेड की। कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।