Kangra: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्रेय अवस्थी का बड़ा ऐलान, तीसरी किताब ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट किया साझा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने अपनी तीसरी पुस्तक ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट साझा किया। इस पुस्तक के जरिए वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल, प्रमुख कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों, प्रयासों और देशहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को एक जगह संकलित करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रेय अवस्थी के अनुसार, विषय की व्यापकता को ध्यान में रखते हुए पुस्तक को चार प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि ‘सेवा का संकल्प’ उनके लेखन सफर की तीसरी पुस्तक है।

इससे पहले उनकी पहली पुस्तक ‘Himachal’s Youth: Beyond Government Jobs’ प्रकाशित हो चुकी है। इस पुस्तक में हिमाचल प्रदेश के युवाओं, रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी नौकरियों से आगे उपलब्ध अवसरों की संभावनाओं पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं। उनकी दूसरी पुस्तक ‘Sanatan Satyam: Na Aadi Na Ant’ आध्यात्मिक एवं सनातन विचारों पर आधारित है।

अपनी तीसरी पुस्तक के बारे में श्रेय अवस्थी ने कहा कि ‘सेवा का संकल्प’ के माध्यम से वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देशहित में किए गए विभिन्न कार्यों और प्रयासों को पुस्तक के रूप में संकलित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी यह पुस्तक का पहला ड्राफ्ट है और इसे अंतिम रूप देने से पहले पाठकों एवं शुभचिंतकों के सुझावों को भी ध्यान में रखा जाएगा। श्रेय अवस्थी ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले जन्मदिवस से पहले ‘सेवा का संकल्प’ प्रकाशित होकर पाठकों के बीच उपलब्ध हो।

इस अवसर पर श्रेय अवस्थी ने पाठकों, युवाओं और शुभचिंतकों से पुस्तक के ड्राफ्ट पर अपने सुझाव एवं विचार साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने इस रचनात्मक यात्रा में सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद की अपेक्षा भी व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शनिवार को धर्मशाला के डिपो बाजार में 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में भी प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के डिपो बाजार, लोअर डिपो बाजार और सिविल लाइन के आसपास के क्षेत्रों में 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंडक्टर को केबल में बदलने और रख-रखाव का कार्य किया जाएगा।

Kangra: दुर्गेश्वर महादेव डल झील मेले का अनोखा आगाज, एंटी चिट्टा वॉकथॉन में छात्रों से लेकर अधिकारियों तक ने दिया नशामुक्ति का संदेश

दुर्गेश्वर महादेव डल झील मेले का शुभारंभ एंटी चिट्टा अभियान के तहत आयोजित वॉकथॉन से हुआ। केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में छात्रों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने टेंगल मोड़ से डल झील तक पैदल मार्च कर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

Kangra: शाहपुर में 33वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आगाज, 52 स्कूलों के नन्हे वैज्ञानिक दिखा रहे हुनर; केवल सिंह पठानिया बोले- विज्ञान किताबों तक सीमित...

शाहपुर के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 33वीं उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम में 52 स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विज्ञान को प्रकृति और समाज से जोड़कर देखने पर जोर दिया।

Kangra: धर्मशाला से करेरी के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, चढ़ी-घेरा होकर चलेगी बस; केवल सिंह पठानिया ने दिखाई हरी झंडी

धर्मशाला से करेरी वाया चढ़ी-घेरा निजी बस सेवा शुरू हो गई है। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कल्याडा में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही की सुविधा मिलेगी।