शाहपुर के चंबी-रैत स्थित नवनिर्मित NH पुल पर शाहपुर भाजपा के तीनों मंडलों शाहपुर, लदवाड़ा और धारकंडी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सरवीन चौधरी की विशेष और गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ राष्ट्रसेवा के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शाहपुर मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, भाजपा नेता एवं भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा, भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा नेता अरुण कौशल, प्रणव शर्मा, अरविंद, मोनी बाला, नवनीत शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ और अनिल सहित जिला, प्रदेश एवं तीनों मंडलों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रज्वलित किया गया ‘आशीर्वाद का दीया’ राष्ट्र निर्माण के संकल्प और जन-जन की आस्था के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


