Shimla: शिमला में एक और आत्महत्या की दर्दनाक घटना, लोअर खलीणी में युवक ने की खुदकुशी

Date:

--Advertisement--

न्यू शिमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोअर खलीणी में गुरुवार को एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 31 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र रूप लाल निवासी लोअर खलीणी के रूप में हुई है। वीरेंद्र अपने पिता के साथ मिलकर एक दुकान चलाता था। गुरुवार को जब वह अपने कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि वीरेंद्र फंदे से लटका हुआ है। परिजन उसे तत्काल आईजीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र विवाहित था और एक बेटी का पिता था। लगभग तीन साल पहले उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से वीरेंद्र मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा था और बीमार भी रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जो शुक्रवार को किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।