Sirmaur: कालाअम्ब फैक्टरी में अवैध शराब का खुलासा: SIT ने 5 आरोपी दबोचे, लाखों की शराब और सामान जब्त

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में एक फैक्टरी में अवैध तरीके से उत्तराखंड की शराब तैयार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सिरमौर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के निवासी शामिल हैं। इससे पहले, आबकारी विभाग के उप-आयुक्त हिमांशु आर. पंवार ने 4 मई को पुलिस थाना कालाअम्ब में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि कालाअम्ब-नाहन रोड स्थित मैनथापल में मैसर्ज त्रिलोक सन्स ब्रेवरी एंड डिस्टिलरी नामक उद्योग में आधी रात को राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एडीशनल कमिश्नर यूएस राणा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान टीम को भारी मात्रा में अवैध शराब, विभिन्न ब्रांड्स के लेबल और ढक्कन बरामद हुए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी योगेश रोल्टा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का निरीक्षण किया और वहां से एक स्कॉर्पियो वाहन, एक ट्रक, डिजिटल साक्ष्य और शराब के स्टॉक को कब्जे में लिया। इसके अलावा, जुन्गा स्थित राज्य फॉरेंसिक लैब की टीम ने भी साइट का निरीक्षण किया और आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।

एसआईटी ने 6 मई को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की, जिसमें अकाउंटेंट गौरव वालिया, निवासी मिलक, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला को पकड़ा गया। गौरव को अदालत में पेश कर 10 मई तक का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। इस दौरान अन्य आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया—गौरव कुमार निवासी यमुनानगर, पवन कुमार निवासी हिसार, सुमित कुमार निवासी सहारनपुर और दीपक धईया निवासी सोनीपत। इन चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

मामले की जांच के दौरान सामने आया कि फैक्टरी में 20 से 22 मजदूर अवैध रूप से काम कर रहे थे, जिन्हें चंडीगढ़ से लाया गया था और उनकी कोई एंट्री रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। इन मजदूरों के माध्यम से अवैध रूप से उत्तराखंड ब्रांड की शराब तैयार कराई जा रही थी। छापे के दौरान फैक्टरी से “रॉयल ब्लू फॉर सेल इन उत्तराखंड” की 230 पेटियां, रुद्रपुर ब्रांड की ड्राई जिन के 3.95 लाख लेबल, 42,000 संतरा ब्रांड के लेबल, 2,100 देसी और 1,100 अंग्रेजी शराब के फालतू केस और 4,500 बल्क लीटर अतिरिक्त ईएनए को जब्त किया गया। साथ ही, फैक्टरी परिसर के पीछे खड़े एक कैंटर से करीब 41,000 प्लास्टिक पैट बोतलें भी जब्त की गईं, जिन्हें हिमाचल प्रदेश में शराब पैकिंग के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और रिमांड अवधि में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जाएगा, ताकि यह जान सकें कि शराब की आपूर्ति कहां-कहां की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।