शिमला: प्रतिभा सिंह ने कहा कुछ लोग उठाते हैं बेवजह के मुद्दे

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुछ लोग बिना किसी कारण बेवजह मुद्दे उठाते रहते हैं और उन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर पार्टी हाईकमान की नाराजगी को खारिज किया।

उन्होंने बताया कि जब भी विक्रमादित्य दिल्ली जाते हैं, तो वे पार्टी हाईकमान से मिलते हैं, फीडबैक देते हैं और निर्देशों का पालन करते हैं।

पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हाईकमान से मिलने जाते थे और अब उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह उनसे संपर्क में रहते हैं।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेता वेणु गोपाल से भी बात की। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह अब एक बड़े पद पर हैं और उन पर कई जिम्मेदारियां हैं। प्रदेश की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ तालमेल आवश्यक है।

संजौली घटना के बाद दुकानदारों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके समाधान के लिए एक समिति बना दी है और समस्या का समाधान पार्टी हाईकमान के निर्देशों और आम सहमति के आधार पर किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के क्रिकेटर ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर बने हिमाचल के पहले गेंदबाज

हिमाचल के शाहपुर निवासी अर्पित गुलेरिया ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले हिमाचल के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Kangra: ज्वाली में 17 वर्षीय युवती का घर के पास पेड़ से लटका मिला शव, 4 दिन से थी लापता; जांच में जुटी पुलिस

कांगड़ा जिले के ज्वाली की ग्राम पंचायत भाली में 17 वर्षीय लापता युवती का शव घर के पास पेड़ से लटका मिला। युवती 17 नवंबर से लापता थी। कोटला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चार विद्यार्थी राज्य स्तरीय क्विज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के लिए चयनित

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चार विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जगह बनाई है। जैस्मिन ठाकुर, अंशुल, रुद्राक्षी शर्मा और नंदिनी ने अपनी उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन किया।

Kangra: CM सुक्खू के शाहपुर दौरे में चोर गिरोह का आतंक, पर्स के साथ 1.30 लाख का iPhone 17 Pro भी उड़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शाहपुर दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। रैत कॉलेज के एमडी का पर्स, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल का 1.30 लाख रुपये का iPhone 17 Pro और पत्रकार के 3 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।