धर्मशाला: पुलिस ने धर्मशाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चीलगाड़ी के पास सर्किट हाउस के नजदीक एक वाहन से 105 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान अमन कुमार निवासी वसनूर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में धर्मशाला थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला कांगड़ा, धर्मशाला से प्राप्त हुई है।
--Advertisement--
--Advertisement--
--Advertisement--
Subscribe
Popular
More like thisRelated
Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध
बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।
Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित
कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।
शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता
शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।


