Shimla: शिमला में नशा माफिया पर बड़ा प्रहार: 3 गिरफ्तार, 12 ग्राम चिट्टा बरामद

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने अपने विशेष अभियान ‘मिशन क्लीन-भरोसा’ के तहत नशा माफिया पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है। इन आरोपियों के कब्जे से कुल 12.12 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पहली गिरफ्तारी छोटा शिमला थाना पुलिस को मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लोअर विकासनगर में एक निजी आवास पर दबिश दी। वहां किराए पर रह रहे अभिषेक शर्मा (22) निवासी हमीरपुर और अवंतिका नेगी (19) निवासी किन्नौर को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5.560 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई थाना ढली पुलिस ने की। गुरुवार तड़के तलाई जीरो प्वाइंट के पास मशोबरा-2 लिंक रोड पर संदिग्ध व्यक्ति कुलदीप कुमार (39) निवासी शिमला को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.560 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल्स और बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से खरीद कर लाते थे और शिमला में किसे सप्लाई कर रहे थे। एसएसपी ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ जागरूक रहें और पुलिस के अभियान में सहयोग करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 86वें जन्मदिन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को मिला खास सम्मान, बेटे आशीष बुटेल ने किया रक्तदान

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के 86वें जन्मदिन पर पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक आशीष बुटेल ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।

Kangra: बोह आपदा के बीच दिखी सियासत से ऊपर इंसानियत! आमने-सामने आए सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया, फिर हुआ ऐसा नज़ारा

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों के दौरान सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन कर प्रभावित परिवारों की स्थिति और राहत कार्यों पर चर्चा की।

Kangra: शाहपुर के चड़ी सोमनाथ मंदिर में शुरू हुआ पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग, 30 विद्यालयों के आचार्य ले रहे भाग

शाहपुर के चड़ी स्थित सोमनाथ मंदिर में लगभग 30 एकल विद्यालयों के आचार्यों का पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Kangra: बोह आपदा के बीच तीसरे दिन भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, विद्यार्थियों के खोए प्रमाणपत्र दोबारा बनवाएगा प्रशासन

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र के लगातार तीसरे दौरे पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने घोषणा की कि आपदा में खोए विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र दोबारा जारी करवाने में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।