Kangra: कांगड़ा की सीनियर फुटबॉल टीम में जगह बनाने का मौका, 4-5 नवंबर को धर्मशाला में होंगे ट्रायल; काला ज्वेलर्स शाहपुर के सहयोग से लॉन्च हुई टीम की जर्सी, चयन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। जिला कांगड़ा की सीनियर फुटबॉल टीम के चयन के लिए 4 और 5 नवंबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला कांगड़ा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से ये ट्रायल दोपहर 2:30 बजे धर्मशाला कॉलेज ग्राउंड में होंगे। इन ट्रायल के आधार पर मंडी में आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

Advertisement​

जिला कांगड़ा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने जिले के सभी सीनियर फुटबॉल खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का चयन उनकी प्रतिभा, प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर पूरी तरह मेरिट से किया जाएगा। एसोसिएशन का प्रयास है कि जिला कांगड़ा की एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम तैयार हो, जो राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सके।

जिला कांगड़ा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आज सीनियर फुटबॉल टीम की जर्सी भी लॉन्च की गई। इस जर्सी को शाहपुर के काला ज्वेलर्स की ओर से स्पॉन्सर किया गया है। जर्सी लॉन्च कार्यक्रम काला ज्वेलर्स के मालिक रिजुल वर्मा के हाथों करवाया गया। एसोसिएशन ने इस सहयोग के लिए काला ज्वेलर्स और रिजुल वर्मा का आभार जताया।

राकेश चौहान ने कहा कि जिले के गांवों से लेकर शहरों तक युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में सीनियर, जूनियर और ग्रासरूट स्तर को मिलाकर कांगड़ा में करीब 1,000 से अधिक खिलाड़ी फुटबॉल से जुड़े हुए हैं। यह जिले में इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि हर साल संतोष ट्रॉफी में जिला कांगड़ा के लगभग 4 से 5 खिलाड़ी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हैं। इसके अलावा बी.सी. रॉय ट्रॉफी और अंडर-13, अंडर-15 तथा अंडर-19 जैसी विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी कांगड़ा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

Advertisement

एसोसिएशन का उद्देश्य सिर्फ एक टीम तैयार करना नहीं, बल्कि जिले में फुटबॉल के स्तर को और बेहतर बनाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के उचित अवसर देना भी है। राकेश चौहान ने सभी सीनियर खिलाड़ियों से एक बार फिर अपील की कि वे 4 और 5 नवंबर को धर्मशाला कॉलेज ग्राउंड में होने वाले ट्रायल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही उनकी पहचान और चयन का आधार होगा। एसोसिएशन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि इन ट्रायल के जरिए कांगड़ा की एक मजबूत टीम तैयार होगी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।

Kangra: धर्मशाला में नगर निगम के विश्रामगृह पर पार्षदों ने जड़ा ताला, कर्मचारी आवास बनाने की कोशिश पर भड़का विवाद; जनरल हाउस के फैसले...

धर्मशाला के खनियारा स्थित नगर निगम के विश्रामगृह पर दो पार्षदों ने ताला जड़कर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि जनरल हाउस में भवन को विश्रामगृह के रूप में चलाने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अधिकारी इसे कर्मचारी आवास में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

Kangra: व्यापार मंडल शाहपुर की मांगों पर प्रशासन का बड़ा आश्वासन, 15 या 16 तारीख तक हटेगा मेला; नहीं होगी कोई स्टार नाइट, दुकानदारों...

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मेले को जल्द समाप्त करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। एसडीएम ने 15 या 16 तारीख तक मेला हटाने और स्टार नाइट आयोजित न करने का आश्वासन