Kangra: कार लॉटरी का झांसा, 28 लाख गायब: कांगड़ा के शख्स के साथ ऑनलाइन ठगी की सनसनीखेज वारदा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर करोड़ों जैसी बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाना नॉर्थ रेंज धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने बताया कि ऑनलाइन शातिरों ने उससे कार की लॉटरी का लालच देकर 28,06,809 रुपये हड़प लिए।

पीड़ित ने बताया कि उसने ऑनलाइन एक हर्बल उत्पाद ऑर्डर किया था। इसके कुछ दिन बाद ही उसके पास एक फोन आया, जिसमें दावा किया गया कि उसके नाम पर लॉटरी निकली है। कॉल करने वालों ने कहा कि इनाम के रूप में उसे कार मिली है और वह चाहे तो कार की जगह पैसा भी ले सकता है। इसी लालच में पीड़ित उनकी बातों में फंस गया।

लॉटरी पाने की प्रक्रिया के नाम पर उससे जीएसटी, हेल्पलाइन फंड और अन्य शुल्क देने के लिए बार-बार कहा गया। हर बार किसी न किसी नए कारण से वह पैसे भेजता रहा और कुल मिलाकर 28,06,809 रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब कोई इनाम नहीं मिला और संपर्क भी टूट गया, तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ।

इसके बाद उसने पूरी घटना की शिकायत साइबर थाना नॉर्थ रेंज धर्मशाला में की। मामले की पुष्टि करते हुए साइबर थाना नॉर्थ जोन के एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला की 13 साल की आकासा शर्मा का कमाल, लगातार तीसरी बार बनीं हिमाचल की सबसे तेज U-15 स्केटर; जीते 2 गोल्ड और...

धर्मशाला की 13 वर्षीय आकासा शर्मा ने तीसरी हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 500 और 1,000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने अंडर-15 वर्ग में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल कर लगातार तीसरी बार हिमाचल की सबसे तेज स्केटर बनने का गौरव पाया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव को मिला बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा; एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में नशे के खिलाफ एकजुट...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा वाकाथॉन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की और नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।