हिमाचल में सुक्खू सरकार की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी से गायब 4 डॉक्टर एक झटके में बर्खास्त

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही पर कड़ा कदम उठाते हुए चार डॉक्टरों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। शिमला के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा और IGMC में तैनात इन डॉक्टरों पर लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का आरोप था। स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी की ओर से जारी आदेशों के बाद इन डॉक्टरों की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

सरकार ने साफ किया है कि ये डॉक्टर बिना जानकारी और अनुमति के ड्यूटी से गायब रहे और अब वे दोबारा से अपने पद पर नियुक्ति या बहाली का दावा भी नहीं कर सकेंगे। जिन डॉक्टरों पर कार्रवाई हुई है, उनमें IGMC के पीडियाट्रिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार, चमियाणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तुषार पटियाल, सीटीवीएस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकास कुमार और कार्डियोलॉजी विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुणाल महाजन शामिल हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा डॉ. विकास कुमार के मामले की हो रही है। चामियाणा के सीटीवीएस विभाग में तैनात रहे विकास कुमार 31 जुलाई 2022 से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित थे। उन्होंने 1 जुलाई 2022 को सरकार को आवेदन दिया था कि उनका चयन एम्स बिलासपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर हो गया है, इसलिए उन्हें रिलीव कर एनओसी दी जाए। लेकिन इसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर लौटना बंद कर दिया और बिना अनुमति एम्स बिलासपुर में जॉइन कर लिया।

डॉ. विकास की नियुक्ति 26 अप्रैल 2022 को हुई थी और उन्होंने मात्र 2 महीने 22 दिन ही नौकरी की। लगातार अनुपस्थित रहने पर सरकार ने 5 अगस्त 2025 को उन्हें शो-कॉज नोटिस भेजा, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं माना गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति से विभाग की शैक्षणिक गतिविधियां, मरीजों की सेवाएं और छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई। इसी आधार पर उनकी सेवाएं 31 जुलाई 2022 से ही समाप्त मानी गई हैं।

सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 86वें जन्मदिन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को मिला खास सम्मान, बेटे आशीष बुटेल ने किया रक्तदान

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के 86वें जन्मदिन पर पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक आशीष बुटेल ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।

Kangra: बोह आपदा के बीच दिखी सियासत से ऊपर इंसानियत! आमने-सामने आए सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया, फिर हुआ ऐसा नज़ारा

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों के दौरान सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन कर प्रभावित परिवारों की स्थिति और राहत कार्यों पर चर्चा की।

Kangra: शाहपुर के चड़ी सोमनाथ मंदिर में शुरू हुआ पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग, 30 विद्यालयों के आचार्य ले रहे भाग

शाहपुर के चड़ी स्थित सोमनाथ मंदिर में लगभग 30 एकल विद्यालयों के आचार्यों का पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Kangra: बोह आपदा के बीच तीसरे दिन भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, विद्यार्थियों के खोए प्रमाणपत्र दोबारा बनवाएगा प्रशासन

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र के लगातार तीसरे दौरे पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने घोषणा की कि आपदा में खोए विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र दोबारा जारी करवाने में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।