शिमला एयरपोर्ट पर बड़ा फैसला! जुब्बड़हट्टी का विस्तार लगभग नामुमकिन, अब नए एयरपोर्ट की तैयारी तेज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के विस्तार की संभावना अब बेहद कम नजर आ रही है। एयरपोर्ट की टेबल-टॉप लोकेशन और सीमित रनवे इसकी सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में पर्यटन और बेहतर हवाई कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए राज्य में नए एयरपोर्ट की जरूरत पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस मुद्दे पर शिमला एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई, जिसकी अध्यक्षता सांसद सुरेश कश्यप ने की।

Advertisement

बैठक में यात्रियों के लिए अच्छी खबर भी सामने आई। जल्द ही शिमला से अमृतसर के लिए नई उड़ान सेवा शुरू की जाएगी, जिससे हिमाचल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। हालांकि जुब्बड़हट्टी से कुल्लू-मनाली के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू होने की संभावना फिलहाल काफी कम बताई गई है।

बैठक के दौरान एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नए वैकल्पिक एयरपोर्ट की संभावनाओं पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल पर देने की चल रही चर्चाओं को भी खारिज किया और स्पष्ट किया कि सरकार फिलहाल मौजूदा एयरपोर्ट की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ही ध्यान दे रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट की सीमित रनवे और भौगोलिक परिस्थितियां बड़े विमानों के संचालन में सबसे बड़ी बाधा हैं। इसी वजह से एयरपोर्ट का विस्तार करना आसान नहीं है। बैठक में एयरपोर्ट निदेशक सतीश कुमार ने विभिन्न विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर यह रही कि शिमला से दिल्ली की उड़ान का किराया अब करीब 7,500 रुपये तय किया गया है। पहले यही किराया 20 से 22 हजार रुपये तक पहुंच जाता था। किराए में आई इस कमी से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

बैठक में एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। एयरपोर्ट परिसर में वन-स्टॉप टूरिस्ट हेल्प सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां पर्यटकों को होटल, टैक्सी और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी। इसके अलावा बर्ड हिट की घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट के आसपास ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

Advertisement

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानों के दौरान एयरपोर्ट पर डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 108 एंबुलेंस भी हर समय तैनात रहेगी। एयरपोर्ट रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए वैकल्पिक सड़क बनाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में 20 जुलाई को उप-जिलाधिकारी कंडाघाट और संबंधित विभाग संयुक्त निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।