बाबा मणिमहेश यात्रा पर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! चम्बा रोड डडामन हटली में 28 अगस्त से 19 सितंबर तक लगेगा विशाल निशुल्क लंगर, पूरी खबर पढ़ें

Date:

--Advertisement--

बाबा मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बड़ी राहत की खबर है। मां कामाख्या सेवा दल, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) की ओर से बाबा मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रथम विशाल निशुल्क भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक सेवा का उद्देश्य यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी उपलब्ध कराना और सेवा भाव को आगे बढ़ाना है।

Advertisement

सेवा दल के अनुसार यह विशाल निशुल्क लंगर 28 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक चम्बा रोड, डडामन हटली (हिमाचल प्रदेश) में लगातार संचालित रहेगा। इस दौरान यात्रा मार्ग से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

मां कामाख्या सेवा दल, कामाख्या मंदिर भडू बनेर खड्ड के किनारे, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) के तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्य को लेकर मुख्य साधक कामाख्या शिष्य ऋषा भारती (हरीश गोस्वामी) ने कहा कि, “ये धरती धर्म की खेती है, जितना बीजो उतना फल देती है।” उन्होंने सभी भक्तों और समाजसेवियों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील भी की।

Advertisement

सेवा दल ने जानकारी दी कि लंगर सेवा पूर्ण होने के बाद मां कामाख्या के निर्माणाधीन मंदिर के निर्माण कार्य को भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और समाज के सहयोग से धार्मिक और सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे।

इस धार्मिक आयोजन में महंत हर्ष गोरखवामी और गौतम बाबा का भी विशेष सहयोग रहेगा। सेवा दल ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि बाबा मणिमहेश यात्रा के दौरान चम्बा रोड डडामन हटली स्थित लंगर स्थल पर पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण करें और इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित करें।

Advertisement

आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु 78072-63811, 98053-04835 और 62398-16069 पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।