हिमाचल के पालमपुर में चलती HRTC बस में भीषण आग! यात्रियों में मची अफरातफरी, देखते ही देखते बस जलकर राख, VIDEO सामने

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। पालमपुर डिपो की हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस यात्रियों से भरी हुई थी, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की यह बस सरुट से पालमपुर की ओर जा रही थी। बस जब धीरा-सुलह मार्ग होते हुए ग्राम पंचायत चौकी कलूना पहुंची, तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी वहां पहुंची, तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस धू-धू कर जलती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।