Himachal: शिमला की महक जसवाल बनीं बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर, IBPS परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

Date:

--Advertisement--

शिमला के खलीनी क्षेत्र की निवासी महक जसवाल ने आईबीपीएस (IBPS) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम माना जा रहा है।

महक जसवाल दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, शिमला में अपनी सेवाएं दे रही हैं। नौकरी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

महक की इस विशेष सफलता पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि महक की उपलब्धि अन्य युवाओं को भी लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।

शिमला जिले के रामपुर से कांग्रेस विधायक नंदलाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 4 बार लगातार जीते थे विधानसभा चुनाव 

रामपुर विधायक नंदलाल ने ITBP और SPG में सेवाएं देने के बाद 2007 में राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने लगातार चार विधानसभा चुनाव जीते और बाद में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बने।

हिमाचल में 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित, क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारी हड़ताल पर; मरीजों को निजी लैब का सहारा

हिमाचल प्रदेश में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से छह मेडिकल कॉलेजों समेत 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भुगतान अटकने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, जिसके विरोध में सोमवार सुबह 8 बजे से हड़ताल शुरू की गई।

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।