Kangra: बिना हेलमेट और ओवरस्पीडिंग पर सख्ती, फतेहपुर पुलिस का सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान

Date:

--Advertisement--

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना फतेहपुर ने 18 जनवरी 2026 को यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने खास तौर पर दोपहिया वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया और बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग तथा बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों की गहन जांच की।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि सड़क पर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभियान के दौरान पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और तेज रफ्तार से बचने के लिए भी जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को बताया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की सियासत में हिमंत के बयान पर सुक्खू का पलटवार, बोले- कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार; असम CM को शपथ ग्रहण का देंगे न्योता

हिमंत बिस्वा सरमा के 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री को भी अगले शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया जाएगा।

शिमला जिले के रामपुर से कांग्रेस विधायक नंदलाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 4 बार लगातार जीते थे विधानसभा चुनाव 

रामपुर विधायक नंदलाल ने ITBP और SPG में सेवाएं देने के बाद 2007 में राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने लगातार चार विधानसभा चुनाव जीते और बाद में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बने।

हिमाचल में 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित, क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारी हड़ताल पर; मरीजों को निजी लैब का सहारा

हिमाचल प्रदेश में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से छह मेडिकल कॉलेजों समेत 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भुगतान अटकने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, जिसके विरोध में सोमवार सुबह 8 बजे से हड़ताल शुरू की गई।

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।