Kangra: शाहपुर में बड़ी जिम्मेदारी! बोह के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह बने राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के मंडल अध्यक्ष

शाहपुर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र गौतम ने बोह निवासी एवं पूर्व प्रधान शमशेर सिंह को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व की अनुशंसा के बाद की गई है।

Advertisement

संगठन के अनुसार, शमशेर सिंह लंबे समय से धाराकंडी क्षेत्र में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र गौतम ने बताया कि संगठन की शेष कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह से चर्चा के बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन सनातन धर्म की रक्षा और उसे मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है तथा इस विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

सत्येंद्र गौतम ने कहा कि सनातन धर्म के सामने बाहरी चुनौतियों के साथ-साथ आंतरिक मतभेद भी चिंता का विषय हैं। उन्होंने सभी हिंदुओं से संगठित होकर समाज और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!