Kangra: शाहपुर में युवक का पर्स हुआ गुम! 6 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे मौजूद, लौटाने वाले से की खास अपील

शाहपुर। लदबाड़ा से शाहपुर आते समय कुथेड़ निवासी विशाल कुमार का पर्स रास्ते में कहीं गुम हो गया। पर्स में करीब 6,000 रुपये नकद के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे। पर्स खोने के बाद विशाल कुमार ने लोगों से मदद की अपील की है।

Advertisement

विशाल कुमार ने बताया कि पर्स में रखे दस्तावेज उनके लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि यदि किसी व्यक्ति को यह पर्स रास्ते में मिला हो तो मानवता के नाते उसे वापस करने का सहयोग करें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि किसी को पर्स मिलता है या उसके बारे में कोई जानकारी है तो वह मोबाइल नंबर 6230059534 पर संपर्क कर सकता है। विशाल कुमार ने उम्मीद जताई है कि किसी ईमानदार व्यक्ति की मदद से उनका पर्स और जरूरी दस्तावेज वापस मिल जाएंगे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!