शामती बाईपास पर चलती कार पर गिरा पहाड़ से बड़ा पत्थर, बाल-बाल बचा चालक; गाड़ी का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Date:

--Advertisement--

शिमला के शामती बाईपास पर गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर चलती कार की कंडक्टर साइड पर जा गिरा। पत्थर की चपेट में आने से कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि पत्थर ड्राइवर साइड पर नहीं गिरा, वरना हादसा और गंभीर हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, कार चालक ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने शामती स्थित घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शामती बाईपास पर पहुंचा, उसी दौरान पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर तेजी से नीचे लुढ़कता हुआ आया और सीधे कार की कंडक्टर साइड पर जा गिरा। अचानक हुए इस हादसे से चालक घबरा गया और उसे चोटें भी आईं।

हादसे के समय कंडक्टर सीट पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि उस समय वहां कोई सवारी बैठी होती तो उसे भी गंभीर चोटें लगने की आशंका थी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

शामती बाईपास पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की इस घटना के बाद सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने संवेदनशील हिस्सों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पहाड़ी की स्थिति की जांच करवाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।