Kangra: शाहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद, चार युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 19 सितम्बर 2025: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए (क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की टीम ने बीती देर रात गांव रैत में खड़ी एक पिकअप गाड़ी से 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी में सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव रैत में एक पिकअप गाड़ी (HP 76-6772) में कुछ लोग भारी मात्रा में चरस लेकर सप्लाई की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान गाड़ी से चरस की खेप बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

• विपिन कुमार (34) पुत्र खालू राम, निवासी गांव धर्मेड, डाकघर झटिंगरी, तहसील पधर, जिला मंडी

• राम लोक (32) पुत्र लेख राम, निवासी गांव धर्मेड, डाकघर झटिंगरी, तहसील पधर, जिला मंडी

• शम्मी धीमान (42) पुत्र मिलखी राम, निवासी गांव धंन, डाकघर मतलाहड़, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा

• कुशल धीमान (31) पुत्र मेहर सिंह, निवासी क्यारी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा


शाहपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के जरिए इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में खुलेगा पहला फिश पार्लर, पर्यटकों को मिलेगा हिमाचली मछली के खास व्यंजनों का स्वाद

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहला फिश पार्लर खोलने की तैयारी है। आईटीआई चौक के पास बनने वाले इस पार्लर में लोगों और पर्यटकों को ताजी मछली खरीदने के साथ पारंपरिक हिमाचली फिश डिशेज का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। इस पहल से स्थानीय मछुआरों को बाजार और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

हिमाचल के 350 सरकारी स्कूलों में शुरू हुई नई व्यवस्था, शिक्षक नहीं होने पर भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई

हिमाचल प्रदेश के 350 सरकारी स्कूलों में वर्चुअल कक्षाओं की व्यवस्था शुरू की गई है। अब शिक्षक के तबादले, सेवानिवृत्ति या लंबी छुट्टी पर जाने से किसी विषय की पढ़ाई नहीं रुकेगी। दूसरे स्कूलों के शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों की कक्षाएं लेंगे।

दूसरे राज्यों से मिले नौकरी और खेलने के ऑफर, फिर भी हिमाचल नहीं छोड़ना चाहतीं पुष्पा राणा, सरकार से लगाई यह उम्मीद

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने दूसरे राज्यों से मिले खेलने और नौकरी के प्रस्ताव ठुकराकर हिमाचल को प्राथमिकता दी है। उन्होंने प्रदेश में खेल सुविधाएं बेहतर बनाने और अपनी उपलब्धियों के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद जताई।

हिमाचल की बेटी निहारिका राणा ने विश्व चैंपियनशिप में लहराया परचम, कजाकिस्तान में जीता कांस्य पदक

हिमाचल प्रदेश की निहारिका राणा ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित कुराश विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से प्रदेश में खुशी की लहर है।