Kangra: धर्मशाला पुलिस ने शाहपुर के दो युवकों को 5 ग्राम चिट्टा के साथ किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 19 सितंबर: जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी होटल में रेड कर शाहपुर के दो युवकों को 5 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान रितीश कुमार (22) पुत्र ईश्वर सिंह, गाँव ठेहड़, डाकघर कुठेड़, तहसील नूरपुर और अर्पित (22) पुत्र राजीव शर्मा, गाँव परसेल, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई होटल कोतवाली बाजार धर्मशाला के कमरे नंबर 108 में की गई। आरोपियों के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

जिला कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे और अवैध शराब के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में नवरात्र से पहले SDM कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग का बड़ा ट्रैफिक प्लान, नई येलो लाइन और अवैध पार्किंग पर सख्ती

नवरात्र से पहले कांगड़ा में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ा प्लान तैयार किया है। बाजारों में नई येलो लाइन लगाने के साथ अतिक्रमण, फुटपाथ और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

हिमाचल में 3 HPPS अधिकारियों के तबादला आदेशों में बड़ा बदलाव, गौरी दत्त और भरत भूषण यहीं रहेंगे; नितिन चौहान की नई तैनाती

हिमाचल सरकार ने 10 अगस्त को जारी तीन HPPS अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन किया है। गौरी दत्त और भरत भूषण की तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं, जबकि नितिन चौहान को हमीरपुर में डीएसपी (अवकाश आरक्षित) की नई तैनाती मिली है।

हिमाचल के मधुमक्खी पालकों की बढ़ी चिंता, तेजी से फैल रहा ‘स्मॉल हाइव बीटल’; CM सुक्खू ने दिया वैज्ञानिक समाधान का भरोसा

हिमाचल प्रदेश में स्मॉल हाइव बीटल के तेजी से फैलाव से मधुमक्खी पालक परेशान हैं। निचले हिमाचल में नुकसान की शिकायत के बीच प्रतिनिधिमंडल ने CM सुक्खू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने समस्या का वैज्ञानिक समाधान करने का भरोसा दिया।

शिमला में फोरलेन टनल से 8 मकानों में आईं दरारें, निर्माण पर रोक; 300 घरों पर खतरे का दावा, लोगों में दहशत

शिमला के शांति विहार और सिमेट्री क्षेत्र में फोरलेन टनल निर्माण के बीच आठ मकानों में दरारें आने के बाद प्रशासन ने काम रोक दिया है। स्थानीय लोगों ने टनल निर्माण को नुकसान की वजह बताते हुए जांच और भवनों की सुरक्षा की मांग की है।